Homeपटनामुखिया पति व पुत्र ने किसान को गोली मार किया घायल, रेफर

मुखिया पति व पुत्र ने किसान को गोली मार किया घायल, रेफर

Bihar: पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परियों गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में एक किसान को गांव के ही मुखिया पति व उनके पुत्र ने गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणो व परिजनों के सहयोग से उन्हें पीएचसी पालीगंज लाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार परियों गांव निवासी राजेश्वर सिंह पिता- स्व० देवनंदन सिंह मंगलवार की देर शाम खेत से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव के ही मुखिया आशा देवी के पति सत्येंद्र रजक एवं उनके पुत्र टुनटुन रजक व अन्य दीपक रजक ने उनहे रोक लिया और गोली मार दी। घटना के बाद सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी होते हीं परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें पीएचसी पालीगंज लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है। अपने दिए गए बयान में पीड़ित राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनका मधवां पंचायत के मुखिया व परियों का निवासी आशा देवी के पति से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार की देर शाम वह खेत से लौटते हुए हाई स्कूल के पास पहुंचे ही थे की मुखिया पति व उनके दोनो पुत्र ने उन्हें घेर कर गोली मार दिया। डॉक्टरो ने बताया कि खून बहुत ज्यादा निकल रहा है। जिस कारण पता नहीं चल पा रहा है गोली लगा है या चाकू लगा है। गहन परीक्षण के बाद ही पता चल सकेगा। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments