Homeमोहनियामुखिया के घर से कट्टा व कारतूस हुआ बरामद, मुखिया गिरफ्तार

मुखिया के घर से कट्टा व कारतूस हुआ बरामद, मुखिया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडवास गांव में एक युवक को गिरफ्तार करने गयी झारखंड व थाना पुलिस के द्वारा उसी पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद के घर से 1 कट्टा व 5 कारतूस बरामद किया गया है। जिसके बाद मुखिया को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर गुरुवार को भभुआ जेल भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर मोहनियां थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के डंडवास ग्राम निवासी रविंद्र प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार के विरुद्ध 27 दिसंबर को थाना बागबेडा जमशेदपुर झारखंड में मामला दर्ज हुआ था।गुरुवार को बागबेडा थाना पुलिस मोहनियां पहुंची। स्थानीय थाना के अनि चंदन कुमार,प्रभात कुमार व विशाल कुमार तथा सशस्त्र बल व झारखंड पुलिस डंडवास गांव में अभियुक्त के घर छापेमारी की। वह घर पर नहीं मिला। उसकी मां ने बताया कि रोहित अपने चाचा पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद के घर सोया हुआ है।

इसके बाद मुखिया के घर में छापेमारी की गई। वहां तलाशी के दौरान राजेश प्रसाद के कमरे से 1 देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मोहनियां थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद भभुआ जेल भेज दिया गया। मुखिया का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। मोहनिया थाना कांड संख्या 446/21 व एससी-एसटी थाना भभुआ कांड संख्या 02/22 में वे जेल जा चुके हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments