Homeमुंगेरमुंगेर पहुंच सीएम नीतीश ने राजद पर जमकर साधा निशाना

मुंगेर पहुंच सीएम नीतीश ने राजद पर जमकर साधा निशाना

Bihar: मुंगेर पहुंच सीएम नीतीश कुमार के द्वारा सफियासराय हवाई अड्डा मैदान में बेगूसराय के राजग प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित प्रधानमंत्री के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा गया की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। साथ ही बिहार को भी काफी मदद मिली है। इसी बिच सीएम नितीश कुमार के द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा गया विदेश फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते है। उन्होंने वर्ष 2005 से पूर्व के बिहार की याद दिला तेजस्वी पर राजनीतिक पहार करते हुए कहा वो हिदु-मुस्लिम का झगड़ा कराकर मुस्लिम लोग के वोट के चक्कर में रहता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी करेंगे। पहले क्या था?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

तिरंगे के साथ भारत माता की जय
तिरंगे के साथ भारत माता की जय

15 वर्षों में जो हुआ है, वह आप भी जानते है। मुंगेर में गंगा सह सड़क पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। दो बार बीच में इधर – उधर गए थे। अब नहीं जाएगे। आपलोगो से अपील है जात के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट करें। राजद ने परिवार को देखा है। मुंगेर से जिसने उम्मीदवार बनाया है उसके बारे में  मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद न करें।

हम लोगो ने पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। लड़कियों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि की कहानी 2006 में गढ़ी। मुख्यमंत्री ने प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए बिहार की सभी 40 सीटें जिताने की अपील के साथ ही 400 से भी ज्यादा सीटों की उम्मीद जताते हुए भीड़ से हाथ उठा कर स्थानीय प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भरपूर समर्थन का भरोसा लिया।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments