Homeबेगूसरायमामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत

मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत

Bihar: बेगूसराय जिले में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद को लेकर पति के द्वारा पत्नी को सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। यह घटना बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर गांव की वार्ड 3 की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी की सोई अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतिका का पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड 3 निवासी नंदकिशोर यादव की पत्नी सालो देवी के रूप में की गई है।

घटना से संबंधित जानकारी लेने पर साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है। पति साइको था। जिसका इलाज मेंटल हॉस्पिटल भागलपुर से चल रहा है। आरोपित पति दियारा में रह कर खेती-बाड़ी करता है। कभी-कभी घर पर आता था। मृतका के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदस्य अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आरोपित पति के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments