Homeदुर्गावतीमहिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया...

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस के द्वारा एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के चांद की रहने वाली एक विवाहित महिला बिते दिन क्षेत्र के कलहनुआ गांव में  छाड़- फूंक कराने आयी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

महिला के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि झाड़ फूंक करने के बहाने ओझा मनमन राम और उसका एक साथी रात लगभग 8:00 बजे गांव से थोड़ी दूर सुनसान खेत में ले जाकर पहले झाड़ फुक तथा इसके बाद दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस के द्वारा आवेदन के आधार पर 29 अप्रैल को थाना कांड संख्या 109 / 24 , u/s376( d) ipc धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

त्वरित करवाई करते हुए अनुसंधान में जुटी पुलिस के द्वारा सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया।  झाडफुक करने वाला गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र के ही कलहनुआ गांव का मनमन राम बताया जाता है। वहीं  गिरफ्तार दुसरा आरोपी राम अवध राम ग्राम- दाराडीह , थाना -नकसर जिला गाजीपुर का निवासी है। दोनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद आगे की कानुनी कार्रावाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे भभुआ भेज दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर भभुआ थाना महिला दरोगा नीतू कुमारी ने बताया दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भभुआ भेज दिया गया। 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments