Homeशिवहरमहिला के साथ गैंगरेप पुलिस ने सभी आरोपी को धर दबोचा

महिला के साथ गैंगरेप पुलिस ने सभी आरोपी को धर दबोचा

Bihar: शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ चार युवको के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से संबंधित जानकारी लेने पर एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नेहा कुमारी घर के पीछे जंगल में शौच करने के लिए गई थी। जहां जंगल में पहले से मौजूद चार युवकों ने महिला को पड़कर बारी-बारी से गैंगरेप किया। जब काफी समय तक महिला अपने घर पर नहीं पहुंची तो उसका पति खोजने के लिए बाहर निकाल। पति ने जंगल में पूरे घटना को देखकर तुरंत नगर थाना पुलिस को फोन किया।

जहां पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार और महिला दरोगा शाची कुमार ने दो युवकों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि वहीं दो युवक पुलिस को देखकर फरार हो गए। जहां पुलिस ने जंगल में कई किलोमीटर तक पीछा करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस जघण्य घटना में शामिल सभी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गगन पासवान, लालू पासवान, बीगू पासवान एवं विजय पासवान है। सभी आरोपी को गिरफ्तार कर नगर थाना में कांड संख्या 283/23 के तहत प्राथमिक की दर्ज किया जिसमें धारा 341/342/343/376D के तहत सभी चारों आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments