Homeचांदमछली मारने के विवाद में युवक को तेज हथियार से हमला कर...

मछली मारने के विवाद में युवक को तेज हथियार से हमला कर किया जख्मी, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुड्डी गांव में मछली मारने के विवाद को लेकर कुड्डी गांव निवासी शुभम सिंह पिता नवीन सिंह के द्वारा तेज धारदार हथियार से गांव के ही एक युवक राधे बिंद पिता त्रिलोकी बिंद पर हमला कर जख्मी कर दिया गया है। हमला में राधे बिंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मी युवक को आनन- फानन में परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चांद थाना
चांद थाना

जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। हमला के बाद क्रुद्ध परिजनों एवं समाज के ग्रामीणों ने शुभम सिंह के घर को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला नहीं होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया उसके बाद आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मो इरफान रजा ने बताया की हालात कंट्रोल में है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस वहां कैम्प कर रही है। उन्होंने ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कारवाई की जाएगी।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments