Homeबेगूसरायभीषण आग के चपेट में आने से 40 घर जलकर हुए राख,...

भीषण आग के चपेट में आने से 40 घर जलकर हुए राख, करोड़ों की क्षति

Bihar: बेगूसराय जिले में एक भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। दरसल बेगूसराय जिले के गंगा के पार बसे शाम्हो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी पंचायत में 40 से अधिक घर जलकर राख हो गए हैं। इस अग्निकांड में करोड़ों के  क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार शामहो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी पंचायत के सोनबरसा गांव में रविवार के दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोग जब तक सतर्क होते तब तक आग विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते 40 से अधिक घर को अपने आगोश ले लिया। इस कांड से पुरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना प्रशासन को भी दी गई। प्रशासन जब तक मौके पर पहुंचती, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक 40 से अधिक घर राख हो गया। फिलहाल थाना एवं अंचल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments