Monday, April 21, 2025
Homeबेगूसरायभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह राठौर की बेटी पर अपराधियों ने...

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह राठौर की बेटी पर अपराधियों ने किया एसिड अटैक

Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा भाजपा नेता की बेटी पर अपराधियों के द्वारा एसिड से हमला कर दिया गया है। दरसल यह घटना बकरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर 23 की बताई जा रही है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह राठौर की बेटी पर सोया अवस्था में रात्रि करीब 2:00 बजे अपराधियों के द्वारा एसिड से हमला कर दिया गया एवं मौके से भाग निकले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News वही इस घटना में प्रीत बुरी तरह से झुलस गई है उसके चेहरे हाथ और शरीर के अन्य भागों में गहरे जख्म है। प्रीत के पिता का कहना है कि उनका या उनकी पुत्री का किसी से किसी भी प्रकार का कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है। इसके बावजूद इस तरह के कुकृति को अपराधियों ने अंजाम दिया है। उन्होंने शीघ्र पुलिस से अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने भी पुलिस से तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है पुलिस अब इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।  बकरी थानाध्यक्ष के साथ बकरी डीएसपी ने खुद जांच की कमान संभाल ली है अब देखना यह है की अपराधी कब तक गिरफ्तार किए जाते हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments