Homeबेतियाबॉलीवुड स्टार सलमान खान पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने...

बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: बेतिया, बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को मुंबई पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी विकी साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल के रूप में की गई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही बेतिया एसपी के द्वारा दोनों अपराधियों के पिता से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार पश्चिमी चंपारण जिले के बताएं जा रहे हैं। जिसे मुंबई के पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधियो को माता के मढ के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना घर पश्चिमी चंपारण जिले के महसी गांव बताया है। आपको बता दे की बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह से हिल गई। लेकिन जब सीसीटीवी के आधार पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हुई तो उनके तार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से जुड़े पाए गए।

गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान हो गई है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र महसी गांव निवासी विकी साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल के रूप में हुई है। वही मामले से संबंधित जानकारी लेने पर बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई में गिरफ्तार हुए दोनों अपराधी पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह यहां पर रहते नहीं थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पिता से पूछताछ की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments