Homeबिहारशरीफबेटी को जबरन देह व्यापार में झोंकने वाले सौतेले माता-पिता गिरफ्तार

बेटी को जबरन देह व्यापार में झोंकने वाले सौतेले माता-पिता गिरफ्तार

Bihar: बिहारशरीफ के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटी को जबरन देह व्यापार में झोंकने वाले सौतेले माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है, आरोपित पिता ने अपनी तीसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी को जबरन इस धंधे में धकेल दिया, करीब डेढ़ महीने से आरोपित पिता बेटी को राजगीर में रखकर देह व्यापार करवा रहा था, एक महिला ने डेढ़ माह पूर्व अपने पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही थी इसी बीच शुक्रवार को मौका पाकर नाबालिग किशोरी किसी तरह आरोपित सौतेली मां के चंगुल से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और सारी घटना की जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार
गिरफ्तार

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सौतेली मां और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपित पिता परवलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है यह इसकी तीसरी शादी है पहली पत्नी को छोड़ने के बाद इसने दूसरी शादी की जिस महिला से इसने दूसरी शादी रचाई, वह भी पहले से शादीशुदा थी पीड़िता उसके पहले पति से है तीसरी शादी आरोपित ने एक मुस्लिम महिला से की जिसे वह राजगीर के एक किराए के मकान में रखा था उसी के साथ मिलकर वह देह व्यापार करवा रहा था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments