Homeमुंगेरबेटी को आईएएस बनना चाहता था संजय, तस्कर ने थोड़ा सपना

बेटी को आईएएस बनना चाहता था संजय, तस्कर ने थोड़ा सपना

Bihar: मुंगेर जिले के शादीपुर का संजय कुमार उर्फ संजय राम अब दुनिया में नहीं रहे। गोली से घायल संजय का  नहाए खाए कि रात पटना के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। घर वालों को संभालने के लिए पड़ोस के लोग पहुंचते रहे। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। कोई पत्नी को संभाल रहा है तो कोई उसकी मां पुतुल देवी को।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पेट काटकर डीजे और इलेक्ट्रिक का छोटा व्यापार करने वाले संजय राम बेटी तनुश्री को आइएएस बनाना चाहता थे। संजय राम बेटी तनुश्री को दिल्ली के कॉलेज में पढ़ रहा थे। बेटी को आइएएस बनाने के लिए खुद परिश्रम कर कई सपने संयोज कर रखा था। लेकिन शराब तस्कर विक्की कुमार ने संजय के सपने को पूरा होने से पहले ही तोड़ दिया। 
परिवार वालों का कहना है कि हत्या का मुख्य आरोपी विक्की कुमार उर्फ विक्की राम है जो शराब की तस्करी करता है। विक्की के पिता महेंद्र राम सरकारी राशन दुकान चलाता है। घर धारी के बीच राशन की वितरण करता था। वही दिवंगत दुकानदार के भाई रिंकू कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर रात लगभग 10:00 बजे भैया आपने दुकान पर थे तभी विक्की बाइक से पहुंचकर भैया के ऊपर 3 से 4 चक्र गोलियां चलाई। जिसमे से एक गोली भैया के पीठ में लग गई। मारने के बाद विक्की हथियार पिता महेंद्र राम को थमा कर वहां से भाग गया। परिवार वालों ने विक्की राम और उसके पिता महेंद्र राम पर केस दर्ज कराया है।

जख्मी हालत में संजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डीलर का लाइसेंस रद करने की मांग की है। वही इस घटना के बाद पिता और पुत्र दोनों फरार हैं। पटना से शव आने के बाद शनिवार की सुबह मुंगेर सदर अस्पताल में कोतवाली पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनों को सौप दिया गया। स्वजनों  ने शादीपुर मुख्य मार्ग पर शव को रख कर जाम कर दिया, और विक्की राम की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ राजेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन, यातायात डीएसपी प्रभात कुमार के साथ कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे , कासिम बाजार थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह , पूरब सराय ओपी अध्यक्ष राजीव कुमार, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, नया रामनगर थाना अध्यक्ष कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामला को शांत करने का प्रयास किया।  इस दौरान पीड़ित और इलाके के लोगों की मांग पर विक्की राम के घर पहुंच कर पुलिस ने विक्की की पत्नी, मां और भाई राकी कुमार को हिरासत में लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments