Homeसीवानबेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर कर दी हत्या

बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर कर दी हत्या

Bihar: सिवान जिले में बेखौफ अपराधियों के द्वारा दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताये जा रहे है। जमीनी विवाद में   हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम दे करके अपराधी मौके से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News दरसल यह घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब करीब जाकर देखा, तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सराय ओपी की पुलिस पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है। दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अपने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों के ऊपर हत्या, लूट एवं बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज बताया हैं।फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के कारण प्रथम दृष्टया आपसी विवाद प्रतीत हो रहा हैं। पुलिस घटना के कारणों का अनुसंधान कर रही हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments