Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरसल विनोद गुरुवार को अपने घर से निकले था। शाम तक जब अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरू की गई खोजबीन करने के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव बसंत गांव से एक पाइन से बरामद किया गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मदनपुर एसडीपीओ अमित कुमार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्वान दस्ता और एफएसएल की टीम आकर जांच की है। घटना के कारण का अभी तक पता नही चला है।
सलैया थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक वाहन चलाने का काम करता था। उसकी किसी से दुश्मनी की बात भी सामने नही आई है। हालांकि उसकी हत्या किसने और क्यों कि गयी इसकी अनुसंधान में पुलिस जुटी है। पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।