Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरसल यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहिया फोरलेन पर घटित हुई है। युवक अपना फोर व्हीलर वाशिंग करा रहा था तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दौड़कर दनादन गोली चलाना शुरु कर दिया। युवक को 3 गोली लगने की बात बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक पूर्व में जदयू और वर्तमान में रालोजद का सक्रिय नेता है। घायल युवक उत्सव सिंह रालोजद का सक्रिय कार्यकर्ता है साथ मे ईंट भट्ठा और जमीन कारोबार का काम करते है। पूर्व में भी इसके साथ विवाद की बात बताई जा रही हैं। गोली लगने के बाद घायल स्थिति में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक डॉ. मेराज ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
अपराधियों के द्वारा युवक को गोली किन कारणों से मारी गई है यह स्पष्ट नहीं है। परंतु व्यावसायिक विवाद में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर गड़खा थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि घायल युवक कार वाशिंग के लिए मेहिया गया था। कार पार्किंग करने के बाद परिचित के बाइक पर सवार होकर कहीं गया। फिर 5 मिनट बाद वापस वॉशिंग सेंटर पर आया। इसी दौरान पीछा करते हुए बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने गोली चला दी। घायल युवक ईंट भट्ठा के साथ जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस प्रत्येक पहलुओं का गहनता से जांच कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।