Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबकि वही एक बच्चे को रजौड़ा से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पीछे रूम की कुंडी को तोड़कर पीछे वाले लैट्रिन के छत से उतरकर भाग गए थे। यहां प्राइवेट सुरक्षाकर्मी है। 4 बच्चे सीडब्ल्यूसी खगड़िया और एक सीडब्ल्यूसी शेखपुरा से आया था। इसमें तीन लावारिस है, एक बच्चा नेपाल का है, जो मोबाइल चोरी में आया हुआ था। एक बच्चे का माता-पिता मोबाइल चोरी के आरोप में जेल में है, प्रथम दृष्टया नाइट गार्ड की लापरवाही सामने आई है। उसी समय सूचना दी जाती तो बच्चे को तुरंत रिकवर कर लिया जाता।
वही सदर एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि सुबह में पांचों बच्चे भागे थे। सभी 8 से 12 वर्ष के हैं। किसी का एड्रेस नहीं मिल रहा है तो किसी के परिजन नहीं आ रहे हैं। इसी से निराश होकर यह लोग भागे थे। सभी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी बच्चों से पूछताछ और उनकी काउंसलिंग की गई है। एक-एक बच्चे के संबंध में पता किया गया है। अनट्रेसेड बच्चे के परिवार का पता लगाने के लिए विभिन्न जगहों के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।