Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही जानकारी देते हुए मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बताया कि हर रोज़ की तरह श्रीराम सिंह रविवार की रात करीब 9:00 बजे घर से खाना खाकर तीर्थकोल गांव स्थित बालू घाट पर बालू लोड करने के लिए निकला था। जिसके बाद सोमवार की सुबह जब एक चरवाहा बकरी लेकर तीर्थकोल गांव में संघ मंच के पीछे स्थित आम के बगीचे में गया तो उसने उसके शव को कंबल से ढका हुआ देखा। जब उसने कंबल को हटाया तो देखा कि वह मृत अवस्था में खून से लतपथ हालत में पड़ा है। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया आवाज सुनकर उनके गांव का एक स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और उसकी पहचान की एवं इसकी सूचना उसके स्वजनों को दी। मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बताया कि 5 दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति का उनके दरवाजे से बुलेट चोरी हुआ था। गांव कुछ लोग उनके बेटे श्रीराम व कन्हैया एवं अन्य लड़कों पर बुलेट चुराने का झूठा आरोप लगा रहे थे। इसके अलावा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन भी दिया था।
किन्तु गाड़ी की कागज नहीं होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। मृतक के पिता बलिराम सिंह ने अपने बेटे का बालू घाट पर काम कर रहे किसी भी व्यक्ति से विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। आपको बता दे की 6 नवंबर 2023 को पटना जिला के रानीतालाब थाना के निसरपुरा निवासी बालू कारोबारी देवराज राय की गोली मारकर हत्या हुई थी। अनुसंधान में बलिराम का भी आरोपित बनाया गया था। फरारी के कारण कुर्की भी हुई थी। इस घटना के बाद मृतक की मां विमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।