Monday, June 9, 2025
Homeअधौराबाइक अनियंत्रित होकर गिरी नहर में, एक की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर गिरी नहर में, एक की मौत

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शनिवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित हो कर नहर में गिर गई। जिस कारण उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव निवासी महेंद्र साह अपने होने वाले समधी को बेलांव थाना के सुखाड़ी पुर गांव में बाइक से छोड़कर अपने गांव बिदुरी आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक एकौनी पुल के समीप पहुंची मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में कूद गयी जिस कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद राहगीरों के द्वारा घटना की सूचना बेलांव थाना प्रभारी को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार महेंद्र साह लालचंद साह के छोटे पुत्र थे। महेंद्र साह के दो पुत्र रमेश साह व राकेश कुमार साह तथा एक पुत्री कुसुम कुमारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि महेन्द्र साह के छोटे पुत्र राकेश कुमार साह का तिलक समारोह बीती रात हुआ था। महेन्द्र साह शनिवार की सुबह अपने होने वाले समधी को छोड़ने उनके गांव सुखाड़ी पुर गए थे। जंहा से लौटते समय यह घटना घटित हो गई।  वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments