Homeरोहतासबर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की लड़ुई लख...

बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की लड़ुई लख में गिरने से हुई मौत

Bihar: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा लड़ुई लख में गिरने से बाइक सवार 3 युवको की मौत हो गई है। दरसल तीनो युवक बहन के घर से बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News तीनों युवको की पहचान गुंसेज गांव निवासी के रूप में की गई है, जो एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे है। मृतकों में मुंद्रिका सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार, संजय सिंह का पुत्र अंकित कुमार एवं रामेश्वर सिंह का पुत्र शशिरंजन उर्फ मनु कुमार है। घटनास्थल पर पहुंची थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी को ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक अपनी बहन के गांव नटवार से जन्मदिन मना कर रात में ही अपने गांव गुनसेज जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई।

बुधवार की सुबह पुलिस की बहाली के लिए तैयारी कर रहे युवक दौड़ने के क्रम में वहां पहुंचे तो देखा और लोगों को घटना की जानकारी दी तब जाकर घटना के बारे में लोगों को जानकारी हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नववर्ष में भी माहौल गमगीन हो गया। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। शशिरंजन उर्फ मनु कुमार के बहन के घर बर्थडे था। उनके साथ उनका चचेरा भाई प्रियांशु कुमार एवं भतीजा अंकित कुमार गए थे। ये तीनों एक ही बाइक से थे। बाइक नहर में कैसे गिरी यह स्पष्ट नहीं है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments