Homeबिहारप्रेम प्रसंग में 6 लोगों को मारी गोली दो की मौत

प्रेम प्रसंग में 6 लोगों को मारी गोली दो की मौत

Bihar: लखीसराय में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कबैया थाना क्षेत्र की पंजाबी मोहल्ला में अंधाधुन फायरिंग की गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली लगने का मामला सामने आया है।
इस घटना के बाद पुरे इलाके में डर का माहौल है 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सभी घायल को आनन फानन में इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की मौत हो गई है और चार घायल है। गोली लगने वाले लोगों की पहचान शशि भूषण झा, दुर्गा झा, राजनंदन झा, चंदन झा, प्रीति देवी और  लवली देवी है।

वही गोली मारने वाला आशीष कुमार फरार हो गया। मिली  जानकारी के मुताबिक छठ पूजा के बाद जैसे ही वह घर आ रहा थे। इसी दौरान सबसे पहले अपराधी ने दुर्गा झा को गोली मारी उसके बाद जैसे-जैसे उसके परिवार के लोग आते गए वह उन सभी को गोली मार कर घायल करता चला गया। बताया जा रहा है कि आशीष कुमार और दुर्गा झा में प्रेम प्रसंग चल रहा था।  जिसका विरोध परिजनों के द्वारा किया जा रहा था। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के सुचना पर डीएम अमरेन्द्र कुमार एसीपी पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments