Homeमुंगेरप्रेमी युगल के लिए थाना बना मंडप, साथ जीने की ली कसमें

प्रेमी युगल के लिए थाना बना मंडप, साथ जीने की ली कसमें

Bihar: मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की देर रात एक अनोखी शादी हुई। इस शादी में पुरोहित ने न मंत्रोच्चार किया और न नव दंपती ने सात फेरे लिए। प्रेमी जोड़ा ने थाना भवन को मंडप मानकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। पुलिस कर्मी और अन्य सभी इस शादी के गवाह बने।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

सभी ने आशीर्वाद दिया। युवक  खुशी-खुशी अपनी पत्नी को मौसी के घर लेकर चला गया। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बालिक हैं। दोनों की शादी थाना परिसर में ही कराइ गई। दरसल हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबिहारीपुर गांव निवासी रोहित कुमार ने रिश्ते में बुआ लगने वाली उषा से थाना में शादी रचाई। दोनों में प्रेम प्रसंग लगभग 3 वर्षों से चल रहा था।

बीते 3 नवंबर को दोनों ने भागलपुर कोर्ट में शादी भी कर ली थी। इसके बाद उषा के घर के लोग उसे घर से निकलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद प्रेमी खड़गपुर थाना जाकर अपने जीवनसाथी को मुक्त कराने की गुहार पुलिस से लगाई। रोहित की बात और कोर्ट मैरेज का कागजात देखने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को रामबिहारीपुर गांव भेजा। पुलिस की टीम उषा को लेकर थाना पहुंची। प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद थाना में ही पुलिस पदाधिकारी के समक्ष मांग में सिंदूर भरवा कर दोनों की शादी करवा दी गई। रोहित और उषा ने कहा कि हम लोग खुशी-खुशी अपना जीवन यापन करेंगे। शादी के बाद रोहित अपने जीवनसाथी को अपने मौसी के घर प्रसंडो गांव ले गया।  यह अनोखी शादी क्षेत्र में  दिनों भर चर्चा का विषय बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments