Homeपटनाप्रशांत किशोर ने कहा, परिवारवाद देश में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र...

प्रशांत किशोर ने कहा, परिवारवाद देश में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को कर रहा खोखला

Bihar: पटना, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा कहा गया की परिवारवाद देश और बिहार में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को खोखला करता जा रहा है। परिवारवाद केवल आज की परेशानी नहीं है अगर आप सभी को याद हो तो 1975 में जय प्रकाश नारायण का जो आंदोलन था उसमें भी परिवारवाद सबसे बड़ा मुद्दा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आज इससे कोई पार्टी अछूती नहीं है। ऐसा नहीं है कि ये बस RJD या कांग्रेस में हो रहा है। बल्कि सभी पार्टियों का यही हाल है। आप भाजपा को ही देख लीजिए मौजूदा वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी इनके पिताजी कांग्रेस में विधायक मंत्री थे, उसके बाद लालू जी का दौर आया तो उसमें विधायक मंत्री बने, नीतीश कुमार का दौर आया तो उसमें विधायक-मंत्री बने, मांझी जी का दौर आया तो उसमें विधायक मंत्री बने।

वही आप देखिये बिहार में पिछले 30 वर्षो में जितने लोग यहां MP, MLA बने हैं चाहें जिस दल से बने हों सब की सूची अगर आप बनायेगा तो आपको पता चलेगा कि साढ़े बारहा सौ परिवार के लोग ही MP, MLA बने हैं। परिवारवाद का ये असर है आप पार्टियों से इसे मत देखिये जो जिस पार्टी का दौर होता है उसी परिवार के लोग उसमें घुस जाते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments