Homeभभुआपूर्व के विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को मारी गोली, ...

पूर्व के विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को मारी गोली, रेफर

Bihar:  कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नखतौल गांव में पूर्व में हुए पानी के विवाद को लेकर सगे भतीजा के द्वारा अपने चाचा के पेट में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले गई। जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया। वहीं घटना पर पहुंची भभुआ थाना की पुलिस ने गोली मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चाचा भभुआ थाना क्षेत्र के नखतौल गांव निवासी स्वर्गीय रंगई बिंद के 60 वर्षीय पुत्र राम बच्चन बिंद बताये जा रहे हैं। वहीं सदर अस्पताल पहुंची घायल की पत्नी सोमारी देवी के द्वारा बताया गया कि मेरे पति शुक्रवार को सुबह में गांव से दक्षिण बधार में सरसों का फसल काटने गए थे। वहीं वापस लौट ही रहे थे तभी गांव के दक्षिण बधार में डोमा बिंद के पुत्र चितु बिंद गोली मार दिया जहां मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आस-पास के लोगों के द्वारा डायल  112 की पुलिस को सूचना दिया गया। जहां 112 की पुलिस में एएसआई राजकुमार सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर गोली से घायल व्यक्ति को अपने वाहन से इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी चापाकल पर पानी भरने को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुआ था। इस बात को लेकर आज भतीजा ने चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं घटना के बाद नखतौल में मामले कि जांच करने पहुंचे भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चिटू बिंद को गिरफ्तार कर लिया है, और इसके बताए गए जगह पर गोली को खोजा जा रहा है, और आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments