Saturday, April 19, 2025
Homeमुंगेरपुलिस पर हमला मामले में बरियारपुर पुलिस ने महिला समेत 10 लोगो...

पुलिस पर हमला मामले में बरियारपुर पुलिस ने महिला समेत 10 लोगो को किया गिरफ्तार

Bihar: मुंगेर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शनिवार की देर शाम बरियारपुर थाना की पुलिस आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त देवराज उर्फ़ देवू को गिरफ्तार करने के लिए सोतीपुर परिया गांव पहुंची एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त के विरोध में परिजन एवं ग्रामीणों के द्वारा  बरियारपुर खड़गपुर NH-333 को जाम कर हंगामा किया जाने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही सुचना होने पर पुलिस जब सड़क जाम हटाने के लिए पहुंची तो गिरफ्तार अभियुक्त के परिजन एवं ग्रामीणों के द्वारा  पुलिस पर पथराव कर दिया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्त को छोड़ने के लिए कहा गया। इस घटना में 4 पुलिस को गंभीर चोटे लगी है। जिसमे दो महिला कॉस्टेबल एवं 2 पुरुष कॉन्स्टेबल शामिल है। जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा हमला मामले में 10 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया की पुलिस पर हुए पथराव मामले में बरियारपुर थाना पुलिस ने 10 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमे पांच महिला शामिल है। उन्होंने बताया की इस मामले में बरियारपुर थानध्यक्ष बीरभद्र सिंह ने 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमे फरार अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त देव राज उर्फ़ देबू को भी जेल भेजा जा रहा है उस पर बरियारपुर और जमालपुर थाने में कई मामले दर्ज है। उन्होंने कहा की देवराज उर्फ़ देबू आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments