Friday, April 25, 2025
Homeभगवानपुरपुलिस पर जानलेवा हमला मामले में 14 नामजद 40 अज्ञात के खिलाफ...

पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में 14 नामजद 40 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़ गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जहाँ विजय जुलूस के दौरान डायल 112 नंबर की पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसे लेकर थाने में 14 नामजद एवं 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बखारबाध गांव के पूर्व एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष, उक्त गांव के अर्जुन सिंह, अंकित सिंह, संजय सिंह, दामोदर सिंह समेत कुल अन्य गांव के 14 लोगों को नामजद किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवानपुर थाना वही इस मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस पर जानलेवा हमला करने, मारपीट और गाली गलौज करने, तथा हथियार छीनने का प्रयास करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले के सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि जुलूस में तेज ध्वनि से डीजे बजाया जा रहा था। जिसे लेकर डीजे को बंद करने के लिए बोलने आ रहे पुलिस पर डीजे में शामिल लोगों के द्वारा हमला बोल दिया गया। इसमें एक सैफ के जवान घायल हो गए है। जिनको बाबू शीव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जंहा उनका इलाज हुआ।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments