Homeबेगूसरायपिता ने अपने दो पुत्रो की निर्मम हत्या कर पानी से भरे...

पिता ने अपने दो पुत्रो की निर्मम हत्या कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका शव

Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा चार दिनों से लापता दो मासूम भाईयों का शव उसके घर से कुछ दूर पर स्थित एक चिमनी के पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। वही बच्चे की हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंकने का आरोप बच्चे की मां ने पिता पर लगाया हैं। हालांकि  इस घटना के बाद बच्चे के पिता एवं अन्य परिवार के सदस्य फरार बताये जा रहे है। यह पूरा घटना लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गाँव के वार्ड संख्या -01 की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच दो वर्षो से दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा था और तीन माह से समझौता के तहत पत्नी-पति एक साथ रह रहे थे। मृतक बच्चों की पहचान सिकंदर यादव के 6 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार एवं 4 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है। महिला का पति ,ससुर,सास और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे है। सिकन्दर यादव की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मेरे पति ने ही दोनों बच्चों को कुछ खिलाकर मारकर बगल के पानी भरे गढ्ढे में फेंक दिया है।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असलियत सामने आएगी। एफएसएल टीम जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मां ने बच्चे के पिता पर ही हत्या कर शव को गढ्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments