Monday, May 19, 2025
Homeचांदपिछले 22 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए सुधाकर...

पिछले 22 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए सुधाकर सिंह

Bihar: कैमूर जिले के चाँद प्रखंड अंतर्गत उचित मुआवजा की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों में पुर्व कृषि मंत्री सह विधायक रामगढ़ सुधाकर सिंह शामिल होकर उनके उत्साह को बढ़ाया। सुधाकर सिंह ने धरना पर बैठे सैकड़ो किसानों को संबोधित करते हुए कहा मुआवजा की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों के साथ में खड़ा हूं। जब तक किसानों को उचित मुआवजा भूमि की सही मुल्यांकन पुनर्वास एवं रोजगार की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक लडाई जारी रखनी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

भारत में सभी वस्तुओं की मंहगाई बढ़ गई है लेकिन भूमि अधिग्रहण में मुआवजा 2013 सर्किल रेट पर दिया जाएगा। पुर्व कृषि मंत्री ने कहा भूमि की सर्किल रेट नहीं बढ़ाने के पिछे का वज़ह है नेता एवं अधिकारी अपनी काली कमाई को सर्किल रेट पर भूमि खरीद कर काला धन सफेद करते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कैमूर जिले के अधिकारी चोर एवं भ्रष्ट हैं। उन्होंने ने कहा पिछले 22 दिन से कड़ाके ठण्डक में किसान धरना पर बैठे हुए हैं। नहीं यहां मंत्री नहीं कोई अधिकारी सुध लेने वाला नहीं आया। सुधाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं जबकि प्रचार प्रसार के लिए सरकार के पास पैसे हैं। उन्होंने ने कहा राममंदिर निर्माण में कठिन संघर्षों के बाद मिला उसी तरह किसानों को मुआवजा के लिए संघर्ष करते रहना है।

NS News

पीएम मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार

NS News

रात्रि भोजन के बाद दर्जनों शिक्षक हुए बीमार, कई की हलात गंभीर

NS News

दीदारगंज सहायक अवर निरक्षक अभिनंदन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

NS News

आरोपित ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रिशु श्री

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आइएएस संजीव हंस व ठेकेदार रिशु के खिलाफ एसवीयू ने दर्ज की प्राथमिकी

NS News

कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, ऊर्जा अनुदान के लिए 155995 करोड़ स्वीकृत

NS News

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

चुनावी रणनीति व सीट बंटवारे पर नेताओं के बीच हुई बात।

राहुल गांधी व खरगे से मिले तेजस्वी, किया चुनावी रणनीति पर मंथन

NS News

दानापुर राजद विधायक रीटा लाल यादव के घर एसटीएफ की छापेमारी

NS News

अपराधियों ने बुजुर्ग दम्पति की हत्या कर शव मोकामा के दियारा में छिपाया

उन्होंने ने धरना पर बैठे किसानों को स्पष्ट कहा की जब तक आपको उचित मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक अपने भूमि पर कंपनी या एन एच ई आई को काम नहीं करने देना है। पुर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा हम आपके एतिहासिक लडाई में साथ हैं। अनिश्चितकालीन धरना में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। सुधाकर सिंह ने कहा संघर्ष करते रहे जीत आपकी होगी। उन्होंने ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाने को लेकर बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा की सरकार अधिकारी मिलकर किसानों के मुआवजे को हड़पना चाहती है। अनिश्चितकालीन धरना सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर एवं संचालन पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने किया। धरना को अनिल सिंह, राजु सिंह, रवि शंकर पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, दीपांकर शुक्ला, सचिदानंद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह रामेश्वर प्रसाद बिंद, अवधेश कुमार सिंह ने संबोधित किया। धरना में वयरी सहारनपुर बेतरी कुरई केकड़ा गेंहुआ मोरवा मसोई गेंहुआ आदि गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments