Homeचैनपुरपराली जलाने से होने वाले दुष्परिणाम की दी गई जानकारी

पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणाम की दी गई जानकारी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बिऊर मानपुर के ग्राम मुड़ी एवं जगरिया पंचायत के ग्राम करवंदिया में कृषि विभाग के माध्यम से किसान चौपाल का आयोजन करते हुए सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई है इसके साथ ही खेतों में फसल अवशेष चलने से होने वाले नुकसान के विषय में विस्तार से बताया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

जानकारी देते हुए कृषि विभाग के संदीप कुमार मौर्य ने बताया आयोजित किसान चौपाल में कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही वर्तमान समय में चल रहे खेतों में धान की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष किसानों के द्वारा खेतों में ना जलाया जाए इसके लिए जागरूक किया गया इसके साथ ही खेतों में पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में विस्तार से बताया गया है।

किसानों को यह भी जानकारी दी गई है कि वर्तमान समय में सरकार के माध्यम से खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाई गई है, जिसकी निगरानी सेटेलाइट्स के माध्यम से लगातार की जा रही है खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित किया जा रहा है, चिन्हित किसानों को सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं से वंचित करने के साथ ही उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है, मौके पर कृषि विभाग के अमित सिंह सोनू कुमार संजय सिंह मनीष कुमार अनीता देवी, जनार्दन प्रसाद सहित संदीप कुमार मौर्य सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments