Homeमुंगेरपति की हत्या करने के नियत से पहुंचे थे अपराधी, पत्नी...

पति की हत्या करने के नियत से पहुंचे थे अपराधी, पत्नी को लगी गोली

Bihar: मुंगेर जिले के सफिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर गांव में शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे नकाबपोश दो अपराधियों के द्वारा गौरव कुमार के घर पर गोलियां चलाई गई।  इस गोली में गौरव तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी पत्नी प्राची कुमारी जख्मी हो गई। महिला के दाएं पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। महिला को गंभीर स्थिति में आशिकपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद महिला के पैर से गोली निकाली गई। घटना के बाद परिवार वाले सहमे हुए है। हालाकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना ईस्ट कालोनी पुलिस को दे दी गई। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल महिला के द्वारा बताया गया की गोली चलाने वाले अपराधी पति की हत्या करने की नीयत से पहुंचे थे। देर रात जैसे ही हैंडपंप से पानी लेने के लिए पहुंचे तो लगातार तीन गोलियां चली। इसमें से एक गोली उनके दाएं पैर में लग गई। गोली चलाने वालों की संख्या दो थी, उनका चेहरा पूरी तरह ढंका हुआ था। गोली चलाने के बाद अपराधी बहियार की तरफ दोनों भाग निकले।

वही सफिया सराय थाना प्रभारी अमरेश कुमार के द्वारा महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की जाँच में पता चला की यह पति -पत्नी का आपसी मामला है। घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments