Homeजमुईपति की गला काटकर हत्या पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

पति की गला काटकर हत्या पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

Bihar: जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सारेबाद पंचायत के बाराटांड़ में गुरुवार की रात पत्नी के सामने पति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान बाराटांड़ निवासी अशोक यादव के रूप में की गई है, जो महेंद्र यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक के पिता अशोक यादव ने अपने पुत्र के हत्या का आरोप अपनी बहु सीमा पर लगाया है। उन्होंने बताया कि अवैेध संबंध का विरोध करने पर उनके पुत्र की हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि वह,पति अशोक यादव और 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के साथ एक ही पलंग पर सोए हुए थे। रात को एक बजे के करीब सात की संख्या में अपराधी घर में घुसे।

दो ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर पकड़ लिया और गला काट उसके पति की हत्या कर दी। घटना के दौरान वह बेटे शिवम को पकड़ी थी ताकि अपराधी उसकी भी हत्या न कर दें। अंधेरे मे वो किसी को पहचान नहीं सकी। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने दौड़कर सास ससुर को घटना की सूचना दी। मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। दो दिन पूर्व भी दोनों के बीच बहुत लड़ाई हुई थी। विवाद का कारण भी अवैध संबंध था। घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं का जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments