Monday, May 12, 2025
Homeमधुबनीनिलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा, मचा...

निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

Bihar: मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव में निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज के घर विजिलेंस टीम के द्वारा छापेमारी की गई है। वही विजिलेंस टीम के द्वारा अचानक किए गए इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है। दरसल यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार  शेखपुरा व मधुबनी में एक साथ छापेमारी शुरू हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रिंस राज की 90% संपत्ति उनकी ज्ञात आय से अधिक है। इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। दरसल सरकार ने हाल ही में अंचलाधिकारी प्रिंस राज को निलंबित किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News प्रिंस राज के पास प्रथम दृष्टया 28 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आशंका है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला और भी बढ़ सकता है। वही स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में सीओ प्रिंस राज के मधुबनी स्थित हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव से आवास की तस्वीर सामने आई है। इस छापेमारी में कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है, आपको बता दे की प्रिंस राज 2019 में बिहार सरकार के राजस्व सेवा में सीओ के पद पर बहाल किए गए थे। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीओ ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी है और दोनों बार अलग-अलग नाम से पास की है।

2004 में धर्मेंद्र कुमार के नाम से एवं 2006 में प्रिंस राज के नाम से मैट्रिक परीक्षा पास की है। दोनों सर्टिफिकेट स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जप्त कर लिया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों से यह जानकारी मिली है की हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने प्रिंस राज के आवास के विभिन्न कमरों की करीब तीन घंटे तक गहन तलाशी ली और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक इस कार्रवाई को लेकर अधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और कार्रवाई पूरी होने तक किसी प्रकार की जानकारी साझा करने से परहेज कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments