Monday, May 12, 2025
Homeनवादानवादा सिविल कोर्ट में पेशकार को पुलिस ने मारा थप्पड़, 3 घंटे...

नवादा सिविल कोर्ट में पेशकार को पुलिस ने मारा थप्पड़, 3 घंटे काम रहा बाधित

Bihar: नवादा सिविल कोर्ट में पुलिस जवान एवं कोर्ट पेशकार के बीच विवाद का एक मामला सामने आ रहा है। दरसल कोर्ट पेशकार नवीन कुमार को एक पुलिस जवान के द्वारा थप्पड़ मारा गया है। वही इस घटना के बाद सभी पेशकारों के द्वारा करीब 3 घंटे तक काम रोक दिया गया। उनके द्वारा दोषी पुलिस जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। वही इस मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे एवं मामले को शांत कराया।  तत्पश्चात 3 घंटा बाद सभी लोग अपने काम पर लौटे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जिसके बाद पेशकार नवीन कुमार को थाना के एसआई निरंजन सिंह के साथ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अन्य पेशकार भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे है। पेशकारों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वही इस घटना से कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ एवं आम लोगों का काम रुक गया। 3 घंटे बाद कोर्ट के आदेश पर सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट आए। सिपाही के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी लेने पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पूरे मामला को शांत कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों एक जिम्मेवार पद पर है। दोनों को सम्मान करना चाहिए। लेकिन जहां तक थप्पड़ की बात सामने निकल कर जो आई है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। कानून इसका सम्मान नहीं करती है किसी को कोई पिटाई नहीं कर सकता है। यह पूरी तरह मानवाधिकार का उल्लंघन भी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments