Homeदुर्गावतीनदी में स्नान करने गए वृद्ध की डूबने से हुईं मौत

नदी में स्नान करने गए वृद्ध की डूबने से हुईं मौत

Bihar:  कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारी गांव के पास दुर्गावती नदी में डूबने से एक वृद्ध के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिनकी पहचान गांव के दुखहरन सिंह कुशवाहा के रुप में की गई है। जो स्वर्गीय रामानंद सिंह के पुत्र बताए जा रहे है। घटना मंगलवार की दोपहर गांव से कुछ दूर स्थित नदी में शौच कर स्नान करने के दौरान घटित हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना से संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वही परिजनों ने बताया कि सुबह में घर से स्नान करने के लिए दुर्गावती नदी गए हुए थे। जहां स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में जाने से डूब कर उनकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करते हुए नदी किनारे गए। वहां देखा कि नदी में पानी की सतह पर उनका लाठी उतराया हुआ है।

NS News

भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का DM ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई

NS News

भगवानपुर में हुए गोली काण्ड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NS News

घूस लेते दो दरोगा को विजिलेंस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

NS News

भगवानपुर में हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार

NS News

युपी से माँ मुंडेश्वरी का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी रेंजर की गाड़ी से टकराई जमकर बवाल

NS News

तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो के पलटने से तीन हुए घायल

NS News

ताड के पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे युवक पर एक साथ कई टहनियों के गिरने से मौत

NS News

पुलिस ने सोने का चैन काटने के आरोप में 5 महिलाओ को किया गिरफ्तार

NS News

अंतर राज्यीय पशु तस्कर ने पूर्व मुखिया को जान से मारने का किया प्रयास

NS News

पुलिस ने हत्या में संलिप्त आरोपित को किया गिरफ्तार

उतराई लाठी देखकर परिजनों को उनके डूबने की आशंका हुई। उसी के आधार पर पानी में ग्रामीण उनकी खोजबीन करने में जुट गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध के शव को नदी से बाहर निकाला गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने बताया कि उनके तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी विवाहित हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह में रोजाना नदी की ओर निकल जाया करते थे और नहा धोकर वापस घर लौटते थे। लेकिन मंगलवार को अनहोनी हो गई।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments