Homeमोहनियानकली नोट बनाने वाले कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली नोट बनाने वाले कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस के द्वारा नोट दोगुना करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। उस जालसाजी के कार से एसएलआर व राइफल का एक-एक जिंदा कारतूस, नकली नोट बनाने वाला कागज व अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एनएच 30 मोहनियां- आरा पथ पर छोटका कटरा बिनोदपुर गांव के समीप पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें मोहनियां थाना के एसआई तरसियूस एक्का पुलिस बल के साथ शामिल थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की हुंडई कार(BR-45N 3789) आई। जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस को देखकर चालक कार छोड़कर भागने लगा।

जिसे दौड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज प्रसाद, पिता कामेश्वर कोहार, ग्राम डंडवास, थाना मोहनिया बताया। कार की सीट पर रखे गए बैग की तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के धागे से बंधा नोट के आकार वाले कागज के 2 बंडल,फेविकोल,रुई, व्हाइटनर,लाल व सफेद रंग का लिक्विड,कैची, मोमबत्ती,सेलोटेप,एसएलआर और राइफल का एक एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह नोट डबलिंग का काम करता है। ऊपर से 500 का असली नोट तथा उसके नीचे कागज का बना नकली नोट रख दिया जाता है। जिसे किसी को भी झांसा देकर असली नोट के बदले दे दिया जाता है। इस गिरोह में कौन-कौन लोग हैं इसका पता लगाया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments