Homeपूर्णियादो लाख के इनामी कुख्यात डकैत का पुलिस ने किया एनकाउंटर

दो लाख के इनामी कुख्यात डकैत का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Bihar: पूर्णिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एनकाउंटर में एक कुख्यात डकैत को मार गिराया है। दरसल यह पूरा मामला पूर्णिया जिले के बायसी के ताराबाड़ी के समीप की है, जंहा कुख्यात डकैत को पुलिस के मार गिराया। जिसके बाद इस मामले को लेकर काफी तेजी से इलाके में चर्चा हो रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआपको बता दे की पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए डकैत सुशील मोची की तलाश बिहार पुलिस के साथ-साथ बंगाल पुलिस को भी थी। इस कुख्यात डकैत पर दो लाख का ईनाम रखा गया था। बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के केस दर्ज थे। ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।

इस बिच पूर्णिया पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। मामले के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि अपराधी के होने की सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर रही थी। उसी दौरान अपराधी के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। इसी दौरान आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में कुख्यात अपराधी को गोली लगी है और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस विधि संवत कार्रवाई कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments