Homeरोहतासतेजस्वी यादव ने कहा राज्य के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार...

तेजस्वी यादव ने कहा राज्य के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है

Bihar: सासाराम, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा कहा गया की उनके द्वारा राज्य के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा की बिहार के नौजवानों को रोजगार देने, किसानों की आर्थिक स्थिति को समृद्ध करने से लेकर महंगाई पर नियंत्रण करने केे लिए पूरी खाका तैयार कर लिया गया है। आगे उन्होंने डिप्टीसीएम रहते अपने 17 माह के कार्य को बताते हुए कहा की मैंने अपने कार्यकाल में 5 लाख बिहार के युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार देने का कार्य किया है। साथ ही 4.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। बिहार के विकास के लिए हमारे द्वारा जो लकीर खीची गई है, वह अभी तक अमिट है। आगे कहा कि अब समय है बिहार में नए प्रजाति का बीज लगाने का, जिसके माध्यम से बिहार में समृद्धि व खुशहाली आएंगी। वही आगे उन्होंने ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार बिहार के सीएम एवं 11 वर्षो से केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsगुजरात को सब कुछ मिल रहा पर बिहार को क्यों नहीं। कहा कि बदहाली के कारण यहां के लोगों के आंखों में आंसू है। वही आगे कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है एवं अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यदि हमारी सरकार बनी तो एक माह में बिहार की महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के तहत 2,500 रुपये खाते में देंगे एवं वृद्धा, दिव्यांग एवं अन्य को 1,500 रुपये दी जाएगी। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, विधायक राजेश गुप्ता, विधायक विजय मंडल, विधायक अनिता देवी, विधायक फतेह बहादुर व एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार विकास के मामले में देश में अव्वल होगा। यहां औद्योगिक विकास की क्रांति आएगी।

वही पेपर लिक मामले में कहा मेरे कार्यकाल में पेपर लीक नहीं होती थी। अब हर दिन लीक हो रही है। लीक का विरोध करने वालों को सरकार पिटाई करवा रही है। सीएम के पास अब कोई विजन व इच्छा शक्ति भी नहीं है। आगे कहा देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। जिले में मैं महिलाओं से संवाद कर रहा हूं तो यह बात सामने आ रही है कि महंगाई से महिलाएं अधिक त्रस्त हैं। डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के महंगा होने का असर हर घर में है। वही आगे कहा की देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में है। स्मार्ट मीटर के कारण राज्य के गरीब बिजली उपभोक्ता त्रस्त है। उनकी सरकार बनी तो स्मार्ट मीटर हटाया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments