Homeकुदराडकैती कांड के 7 वर्षों से फरार अपराधी को किया गया गिरफ्तार

डकैती कांड के 7 वर्षों से फरार अपराधी को किया गया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले की कुदरा थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों में शामिल डकैती कांड की 7 वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधि की पहचान विनोद मुसहर के रूप में की गई है। जो स्थानीय थाना क्षेत्र के नसेज गांव के स्वर्गीय गिरजा मुसहर के पुत्र हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ सासाराम क्षेत्र के डकैती कांड में वहां के न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिस मामले में वह वर्ष 2016 से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें उनके अलावा डीआईयू शाखा के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अवर निरीक्षक अक्षय कुमार और मोहनिया थाना के अवर निरीक्षक उदय कुमार शामिल थे। तकनीकी संसाधन की मदद से घेराबंदी कर फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कुदरा थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें कांड संख्या 244/13, 361/18, 18/22 और 42/99 शामिल है गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments