Homeपश्चिमी चम्पारणजाम में फंसे टेंपू में गर्भवती महिला के इलाज के अभाव में...

जाम में फंसे टेंपू में गर्भवती महिला के इलाज के अभाव में मौत

Bihar: पश्चिमी चम्पारण ज़िले के बगहा शहर में लगी घंटा महाजाम में फंसकर गुरुवार की दोपहर एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है महिला गर्भवती थी और इलाज करने के लिए अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान जाम में महिला का वाहन करीब 1 घंटे तक फंसा रहा। जाम में फंसे होने के कारण महिला समय से अस्पताल नहीं पहुंची जिसके कारण टेम्पू में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक महिला की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र की सालहा जमुनिया निवासी संदीप कुमार की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। सुनैना बगहा नगर के शास्त्री नगर निवासी नथुनी राम की पुत्री है। जिसकी शादी 3 साल पहले चौतरवा थाना क्षेत्र के सलहा जमुनिया के रहने वाले संदीप नामक लड़के से हुई थी। इधर गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दे की महिला 7 माह से गर्भवती थी। जिसका इलाज बगहा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। गुरुवार को अचानक सुनैना की पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन एक टेम्पू में लेकर अस्पताल जाने लगे। इसी क्रम में रेलवे ढाला के पास टेम्पू जाम में फस गया।

तकरीबन 1 घंटे तक जाम में फसे रहने से सुनैना के परिजनों को लगा कि अब टेम्पू नहीं निकल पाएगा तो फिर सुनैना को कंधे पर उठा लिया और घंटो इधर-उधर दौड़ते रहे। तकरीबन 1 घंटे के बाद जाम से किसी तरह से निकलते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचे जहां डॉक्टर चंदन कुमार ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। वही उधर दो घंटे कड़ी  मोशक्क्त के बाद पुलिस और एसएसबी के सहयोग से लोगों को जाम से निजात मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments