Homeबिहारजातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार

जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार

Bihar: बिहार सरकार द्वारा सोमवार को जातीय गणना के आंकड़े जारी कर दिए गए, इसके साथ ही बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया, सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को जारी की गई जातीय गणना रिपोर्ट का विवरण साझा करने के लिए मंगलवार को यानि आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है उन्होंने राज्य की नौ पार्टियों से इस बैठक में हिस्सा लेने का आग्रह किया है जिसमे सरकार जातीय गणना और सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

जारी आकड़े में अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36%, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27% है, सबसे ज्यादा 14.26% यादव, ब्राह्मण 3.65%, राजपूत (ठाकुर) 3.45%, सबसे कम संख्या 0.60% कायस्थों की है, बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय गणना पर एक किताब जारी की है, उन्होंने कहा कि बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं अनुसूचित जाति 19.65%, अनुसूचित जनजाति 1.68% और सामान्य वर्ग 15.52% है।

बिहार की आबादी में करीब 82 फीसदी हिंदू और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं बिहार में 2011 से 2022 के बीच हिंदुओं की आबादी घटी है 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदू आबादी 82.7% और मुस्लिम आबादी 16.9% थी, बिहार की आबादी में सबसे ज्यादा अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36% है, उन्हें नौकरी में मौजूदा आरक्षण 18% दिया जा रहा है 27% ओबीसी के लिए 12% आरक्षण दिया जा रहा है मौजूदा समय में बिहार में ईबीसी और ओबीसी को मिलाकर 30% के रिजर्वेशन का प्रावधान है इसमें 18% ईबीसी को और 12% ओबीसी को आरक्षण मिल रहा है जबकि जाति आधारित गणना के मुताबिक इनकी संख्या बढ़कर 63% हो गई है।

अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने बताया बिहार राज्य में हुई गणना के अनुसार प्रदेश की जनसंख्या में बिहार के बाहर में रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है, इसमें पुरुषों की कुल संख्या 6 करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है, जबकि महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 है अन्य की संख्या 82 हजार 836 पाई गई है गणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं।

बिहार में साल 2011-2022 के बीच हिंदूओं जनसंख्या कम हुई है इस दौरान मुस्लिम जनसंख्या बढ़ी है, आज जारी किए गए जातीय गणना की रिपोर्ट के साथ राज्य में धार्मिक जनसंख्या भी सामने आई है, रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अभी हिंदू आबादी करीब 82% (81.99) और मुस्लिम आबादी 17.7% है जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदू आबादी 82.7% और मुस्लिम आबादी 16.9% थी, अभी बिहार में हिंदुओं की जनसंख्या 10 करोड़ 71 लाख 92 हजार 958 है, वहीं मुस्लिम जनसंख्या 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 है, 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में हिंदू आबादी 8 करोड़ 60 लाख 78 हजार 686 थी, वहीं मुस्लिम आबादी 1 करोड़ 75 लाख 57 हजार 809 थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments