Homeजमुईजमुई पहुंच पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

जमुई पहुंच पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Bihar: जमुई पहुंच पीएम नरेन्द्र मोदी ने गिद्धौर दुर्गा माई, बाबा धनेश्वरना, भगवान महावीर को नमन करते हुए स्थानीय भाषा में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की यह चुनावी सभा है विजय सभा है आज जमुई की खूबसूरत धरती पर जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई, नवादा, मुंगेर, बांका के साथ बिहार की 40 सीटें एनडीए के खाते में आपका देने का निर्णय, मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने मंच से रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा उन्हें संतोष है कि रामविलास के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से बढ़ा रहे हैं। आपका एक-एक वोट रामविलास जी के संकल्प को मजबूती देगी। बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बिहार की धरती ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन अफ़सोस बिहार को पूर्व की सरकारों ने दलदल में धकेल दिया। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से निकालने का काम किया है। नीतीश बाबू के राज्य में बिहार तेजी  से विकसित हुआ है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों का चुनाव है। इसलिए 2024 का चुनाव बिहार और देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने वाला है। यह चुनाव देश को विकसित बनाने वाला है। बीजेपी और एनडीए का एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण, खुशहाल बिहार का निर्माण।

पहले आतंकी हमला करके चले जाते थे लेकिन अब ये नहीं चलेगा। आज का भारत महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है और चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। केवल 10 वर्षों में ही भारत की साख व हैसियत बढ़ी है जिसका परिणाम आज भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर काबिज है। जहां दुनिया भर के देश चंद्रमा पर जाने की सोच रहे थे वहां हमार चंद्रयान चंद्रमा के उस हिस्से में उतरा जहां कोई नहीं जा सका है। अब जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की चर्चा होती है। इसके बाद पीएम ने जनता से पूछा कि ऐसा कौन किया है। लोगों ने मोदी-मोदी कहा। पीएम ने कहा कि आपका जवाब गलत है।

मोदी ने कहा कि इस सफलता का हकदार आप हैं, सारे देश वासी है। आपके एक वोट की ताकत के बदौलत यह सब संभव हुआ है। भारत के साथ-साथ बिहार कैसे बदल रहा है वो जमुई में भी देखकर समझ सकते हैं। पीएम ने विपक्ष गठबंधन को तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के राज में जंगलराज था। पहले जमुई नक्सलियों की गिरफ्त में था। आज जमुई विकास की रफ्तार पकड़ रहा है।  केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को लेकर सर्वोच्च स्थान दिया। बिहार में 37 लाख पक्के घर मिले हैं। 9 करोड़ को मुफ्त राशन मिल रहा है। 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बना है। जब नियत सही तो नतीजे भी सही। केंद्र सरकार ने बिहार में 2 करोड़ पशु को टीका दिया है। पहले गरीबों का हक लूट लिया जाता था। अब सीधे खाते से लाभ पहुंचती है।

एक तरफ एनडीए है जो उद्योग-धंधा लगाने की बात करती है दूसरी तरफ के लोग अपहरण और लूट की बात करते हैं। पहले के लालटेन युग में बिहार को गड्ढे और खाई में धकेल दिया। एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा गारंटी देते हैं तो जंगलराज में बेटियों को सड़क से उठा लिया जाता था। पांच सौ वर्षों का राम मंदिर का कांग्रेस और आरजेडी ने उपहास उड़ाया। निर्माण होने बाद भी विरोध करते रहे हैं। इनलोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पर विरोध किया। रामनाथ कोविंद का भी विरोध किया। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्म के राष्ट्रपति चुनाव में जमकर विरोध किया। इनसब को चुन-चुनकर साफ करना है। पीएम ने कार्यक्रम में लोगों को घर-घर जाकर संदेश पहुंचाने का आग्रह किया कि मोदी ने अपना प्रणाम भेजा है। मेरी गारंटी है विकास की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments