Homeकैमूरजमीन विवाद में चली गोली कार्य कर रहे मजदूर को लगी, रेफर

जमीन विवाद में चली गोली कार्य कर रहे मजदूर को लगी, रेफर

Bihar: कैमूर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा भूमि विवाद को लेकर एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरसल यह पूरा मामला भभुआ प्रखंड के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहनी गांव का है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  हालांकि  पुलिस ने द्वारा आरोपी गोबिंद सिंह को एक देशी कट्टा एवं चार कारतूस  के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News NS News

वही घटना के सूचना पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार सदर अस्पताल पहुँच घायल का हाल जाना। डीएसपी ने बताया कि सोनहन थाना के तरहनी गाँव में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। जब घटना स्थल पर पहुंचे तो  पता चला कि तरहनी गांव के गोबिंद सिंह, अरबिंद साह को जान से मारने के लिए पहुँचे थे जब अरबिंद साह नहीं मिले तो मकान में कार्य कर रहे मजदूर गणेश साह को गोली मार दी गोली मजदूर के हाथ मे और पैर में लगी है स्थिति सामान्य है,पूर्व से दोनो में भूमि विवाद चल रहा था,डॉक्टरों द्वारा गोली शरीर से निकाल लिया गया है,और आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही घायल गणेश साह ने बताया कि अरबिंद साह के मकान बन रहा था। मैं मकान में कार्य कर रहा था उसी बीच गोबिंद सिंह आकर गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे जिससे मेरे हाथ और पैर में लग गई। भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है,सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल ने जताई नाराजगी कहां मूक दर्शक बनी है। पुलिस आचार संहिता में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण युवक का हाल-चाल जानकर उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर की टीम से बात कर आर्थिक सहयोग करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस दिया उचित न्याय दिलाने की बात कही।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments