Saturday, April 19, 2025
Homeसारणछपरा मंडलकारा की दीवार फांद कैदी हुआ फरार, छापेमारी जारी

छपरा मंडलकारा की दीवार फांद कैदी हुआ फरार, छापेमारी जारी

Bihar: सारण जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा रविवार की रात छपरा मंडलकारा से चोरी के आरोप में बंद एक कैदी दीवार फांद फरार हो गया है। वही कैदी के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है। फरार विचाराधीन कैदी सिवान जिले के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के दुधरा गांव निवासी नितेश कुमार बताया जा रहा हैं। जिसे  भगवान बाजार थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। कैदी की भागने की सूचना के बाद जिला प्रशासन जेल प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगने की तैयारी में जुटी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फरार कैदी नीतेश कुमार
फरार कैदी नीतेश कुमार

कैदी के फरार होने की सूचना जैसे ही जेल अधीक्षक और जिला प्रशासन को मिली तो स्थानीय पुलिस के साथ पदाधिकारी मौके पर पहुंच घटनास्थल का जांच किया। वही इस मामले में जेल अधीक्षक ने भगवान बाजार थाने में फरार कैदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि कैदी के जेल से फरार होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंडलकारा से दीवार फांद कर कैदी के भागने की घटना को जेल सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि रात के समय कैदी को दीवार की तरफ किस परिस्थिति में जाने दिया गया। यह जांच का विषय है।

दीवार की ओर जाने वाले कैदी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती होती है। कैदी किस परिस्थिति में वहां पहुंचा यह जांच का विषय है। छपरा मंडल कारा की दीवार की उंचाई 25 से 30 फीट है जो मानक के अनुसार है। मंडल कार में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। वाच टावर से पुलिस बल 24 घंटा निगरानी रखते हैं। हाई मार्क्स लाइट लगाया गया है। इतनी सुरक्षा के बाद भी कैदी नीतेश कुमार किस चीज के सहारे 25 से 30 फीट की उंचाई होने के बावजूद वह दीवार पर पहुंच कर वहां से फांद कर फरार हो गये। यह आश्चर्यचकित करने वाली घटना है। जेल से चोरी के मामले में बंद कैदी के फरार होने के बाद जेल व पुलिस प्रशासन की जवाबदेही बढ़ गई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments