Homeदुर्गावतीछत से गिरकर ढाई साल के मासूम की हुई मौत

छत से गिरकर ढाई साल के मासूम की हुई मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत धनिहारी गांव में शुक्रवार को एक छत से ढाई वर्षीय बालक के गिरकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दिन के लगभग 10:30 बजे धनिहारी गांव निवासी चन्दन राम का एकलौता पुत्र जिसका उम्र करीब ढाई वर्ष था। रेहंस राम अपने एक मंजिलें छत पर चला गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिस समय वह छत पर था। उस समय घर की महिलाए अपने घरेलू कार्य में लगी हुई थी,तथा घर के अन्य सदस्य मजदुरी करने गए हुए थे। इसी दौरान छत पर गया बालक किसी तरह छत से निचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को घायल देख घर की महिलाए व अन्य बच्चे चिखने- चिल्लाने लगे। चिखने -चिल्लाने की आवाज सुनते ही अगल-बगल के लोग जुट गए। इधर बच्चे के घायल होने की सूचना मिलते ही घर के परिजन मजदूरी का कार्य छोड़कर घर आ गए तथा घायल बच्चे को इलाज के लिए दुर्गावती बाजार के एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने शुक्रवार की रात को ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा बच्चे का अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments