Saturday, April 26, 2025
Homeरोहतासचेनारी के पूर्व थानाध्यक्ष को काले हिरण की हत्या मामले में किया...

चेनारी के पूर्व थानाध्यक्ष को काले हिरण की हत्या मामले में किया गया बर्खास्त

Bihar: रोहतास जिले के चेनारी में थानाध्यक्ष एसआई शंभू कुमार को काला हिरण के हत्या मामले में बर्खास्त कर देने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने  प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि चेनारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार द्वारा बीते 15 सितंबर को लांची गांव से राजू बैग को काला हिरण के मांस एवं मांस लगे सिंग के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष के द्वारा इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी एवं वन विभाग को भी नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि निजी लाभ के उद्देश्य से तत्कालीन थानाध्यक्ष ने काला हिरण के मांस की बात को छुपाते हुए गिरफ्तार राजू बेग को पी आर बॉन्ड पर मुक्त कर दिया। वन विभाग को जब सूचना प्राप्त हुई तो उसके द्वारा काला हिरण का मांस व मांस लगा काला हिरण का सिंग चेनारी थाना परिसर से बरामद किया गया।  इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष चेनारी को भी अभियुक्त बनाया गया।

NS News

हरियाणा पुलिस के गिरफ्त से फरार आरोपित का रेलवे ट्रैक से शव बरामद

NS News

पुलिस पर हमला मामले में बरियारपुर पुलिस ने महिला समेत 10 लोगो को किया गिरफ्तार

NS News

घर से भाग पुत्री ने किया विवाह तो पिता ने बनवा दिया पुत्री का डेथ सर्टिफिकेट

NS News

साप्ताहिक किस्त को लेकर हुए विवाद में पिट-पिटकर महिला की हत्या

NS News

मुंगेर में 112 की टीम पर हमला 1 का सिर फटा 2 घायल, 24 हिरासत में

NS News

पति ने पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर किया पत्नी की हत्या

NS News

बिहार के इस गांव में 250 वर्षो से नहीं खेली गई है होली, अनदेखा करने पर घर में होती है भयानक घटना

NS News

पत्नी की हत्या कर शौचालय की टंकी में छुपाया शव, सास व पति हिरासत में

NS News

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

NS News

1.45 करोड़ के गबन मामले में आरोपित पंकज सिंह गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जब इस बात की जानकारी रोहतास के पुलिस अधीक्षक को मिली तो इसकी जांच उन्होंने एसडीपीओ सासाराम से कराई। जांच प्रतिवेदन में यह भी स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा इस प्रकरण में काफी अनियमितता बरतते हुए अपने कर्तव्य में लापरवाही की गई है। एसपी ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया गया था। जिसमें उन्हें दोषी पाया गया। डीआईजी ने कहा कि उनके स्तर से भी इस मामले की गहराई से जांच की गई । तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार को अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता,कार्तव्यहीनता , संदिग्ध आचरण तथा अपने पद का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लेने के दोषी पाते हुए  तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है। भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर पुलिस काम कर रही है अगर कोई भी पुलिस अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लेने के आरोप में दोषी पाए जाएंगे उनकी भी बर्खास्त की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments