Monday, April 21, 2025
Homeपटनाचुनाव से पूर्व एक बार फिर कांग्रेस ने की बड़ी उलटफेर, राजेश...

चुनाव से पूर्व एक बार फिर कांग्रेस ने की बड़ी उलटफेर, राजेश कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष

Bihar: पटना, बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया अपनी तैयारी में जुटी हुई है, की किस तरह से वो अपनी जीत हासिल कर सके, तो वही दूसरी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव को मुद्देनजर रखते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। दरसल बिहार प्रभारी के बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया है। राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राजेश कुमार डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आपको बता दे की नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा के विधायक हैं। इनके पिता बालेश्वर राम सांसद थे। राजेश कुमार अब तक दो बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। पहली बार 2015 और उसके बाद 2020 में ये विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। राजेश पार्टी के युवा चेहरा है और पार्टी के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। बता दे की कांग्रेस ने डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को वर्ष 2022 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपी थी। वह अपने कार्यकाल के दौरान लगातार काफी सक्रिय रहे।

वही डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही राज्यसभा सदस्य भी हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद में बदलाव करने की चर्चा बीते काफी दिनों से थी। यह कहा जा रहा था की अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी दोनों बदले जाएंगे किन्तु पार्टी ने पहले बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश को बदल कर प्रभारी की कमान राहुल गांधी के खास माने जाने वाले नेता कृष्णा अलावारू को सौंप थी। आज इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल कर राजेश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments