Homeभोजपुरचुनावी मुकाबले में दो लोगों को लगी गोली, इलाज जारी

चुनावी मुकाबले में दो लोगों को लगी गोली, इलाज जारी

Bihar: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगा गांव में चुनावी मुकाबले के दौरान दो लोगों को गोली मार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों जख्मी युवकों ने एक दल के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जख्मी युवको की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी अमरजीत राम का पुत्र राहुल के रूप में की गई है, जिन्हे गोली दाहिने साइड चेस्ट पर लगी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

साथ ही दूसरा जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्वर्गीय रामाधार राम के किशुन दयाल राम है। किशुन दयाल राम को गोली बाय हाथ के बाजू में लगी हैं। जिसके बाद दोनों को जख्मी हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जख्मी किशुन दयाल राम ने बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगा के बूथ संख्या 115, 116, 118 पर वोट देने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जाति सूचक शब्द से किशुन दयाल राम से पूछा गया। तुम कहां जा रहा है और किसको वोट देगा। जिसके बाद किशुन दयाल राम ने वापस में जवाब देते हुए कहा कि मैं किसको वोट दूंगा तुमको क्यों बताऊं। जिसके बाद वे लोग भड़क गए।

किशुन दयाल राम ने बताया कि उसके बाद वहां पर मौजूद हथियार लेकर खड़े कुछ लोगों ने आठ दस राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद भागने के दौरान किशुन दयाल राम और राहुल को गोली लग गई। आगे किशुन दयाल राम ने बताया कि वो सभी भाजपा पार्टी के समर्थक थे। साथ ही गांव के ही रहने वाले लालू सिंह पर किशुन दयाल राम ने गोली मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लालू सिंह अपने लोगों के साथ खड़े थे और जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर बोल रहे थे। वहीं किशुन दयाल राम का लालू सिंह पर बूथ पर जाने से रोका जा रहा था और मतदान करने का विरोध किया जा रहा था। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments