Homeरोहतासघर के चहारदीवारी से 40 वर्ष पुराना चंदन के वृक्ष की हुई...

घर के चहारदीवारी से 40 वर्ष पुराना चंदन के वृक्ष की हुई चोरी

Bihar: रोहतास जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक घर की चहारदीवारी के भीतर से चंदन की वृक्ष की चोरी कर ली गई है। दरसल यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव की बताई जा रही है। जंहा गुरुवार की रात चोरों के द्वारा 40 वर्ष पुराने चंदन के वृक्ष की चोरी कर ली गई है। यह पेड़ धारूपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह के घर के हाते में था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने अपनी प्राथमिकी में बताया है की यह चंदन का पेड़ उनके पिता स्वर्गीय विशेश्वर सिंह ने लगाया था। शुक्रवार की सुबह जब वे फूल तोड़ने के लिए हाते पहुंचे तो देखा कि चंदन का पेड़ नहीं है और जिस जगह चंदन का वृक्ष था वहां के आसपास उक्त वृक्ष की कुछ टहनी व पत्ते बिखरे हुए हैं। पीड़ित परिवार इस घटना से काफी आहत है। चहारदीवारी के भीतर चंदन के साथ ही सम्मी का वृक्ष व अन्य फूल के भी पौधे हैं। यह चंदन का वृक्ष उनके आस्था से जुड़ा था। उनके घर के लोग इस वृक्ष की पूजा और इसके पत्ते व फूल का उपयोग पूजा के लिए करते थे।

वही पीड़ित अखिलेश्वर सिंह के भतीजे जन्मेजय सिंह ने बताया कि चोरी गए चंदन के पेड़ का तना का व्यास करीब 28 से 30 इंच होने का अनुमान है। लोगों का मानना है कि चोरों ने ठंड का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है। यहां के लोगों को वर्षों से यह ज्ञात है कि यह वृक्ष चंदन का था। क्षेत्रीय वन पदाधिकारी सियाराम शरण सिंह ने बताया कि वे अभी बाहर हैं। एक दो दिन के बाद पहुंचेंगे और नजदीक से ही देखने व जांच के बाद बताया जा सकता है कि वह चंदन का वृक्ष था या कुछ और

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments