Homeसहरसागैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग हुए जख्मी,...

गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग हुए जख्मी, 4 की स्थिति गंभीर

Bihar: सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरौल गांव में गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों के जख्मी होने का मामला सामने आया है। जिसमें 4 की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। दरसल अपने पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने कलकत्ता से गंगा चौधरी सपरिवार जलई ओपी क्षेत्र के गरौल गांव में पहुंचे थे। 7 मार्च को शादी था एवं 3 मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने गंगाधर चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ गांव आए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शादी की तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने के लिए एक साथ 5 से 6 गैस सिलिंडर भी मंगवाया था। उसी में एक सिलिंडर लीक कर रहा था जो किसी माचिस के तीली के संपर्क में आ गया। जिससे चारो ओर आग फैल गया और सिलिंडर फ़ट गया जिससे एक साथ 7 लोग जख्मी हो गए। जिसमें 5 महिला समेत कुल 7 लोग जख्मी हो गए। जिसमें लड़का(दूल्हा) के पिताजी गंगाधर चौधरी भी शामिल है। सभी को सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जख्मी के परिजन मोहन झा ने बताया कि 7 लोग घायल है। घर मे शादी समारोह था। उसी में शामिल होने सभी आये थे। तमाम लोग कलकत्ता में रहते थे। गैस सिलिंडर लीक होने के कारण यह घटना हुई है। जख्मी गंगाधर चौधरी के लड़के का शादी था। 7 लोग जख्मी है जिसमे 4 की स्थिति कभी गंभीर  है।

वहीं घटना की सूचना पर सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे। मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सिलिंडर ब्लास्ट का मामला है। घटना जलई ओपी क्षेत्र के गरौल का है। मामले की जांच की जा रही है 7 लोग जख्मी है। जिसमे 5 महिला एवं 2 पुरुष है। स्थिति का आंकलन किया जा रहा है जख्मी का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं डॉ कुमार ने बताया कि घटना गरौल का है जहां सिलिंडर ब्लास्ट होने से लोग जख्मी हुए है सभी का इलाज किया जा रहा है स्थिति गंभीर है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments