Bihar: रोहतास जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शुक्रवार को सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसके बाद मुजरिम के फरार होने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई। इसकी पुष्टि नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय के द्वारा किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार हुए मुजरिम की खोजबीन में जुटी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले के सम्बन्ध प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के काराकाट थाना के द्वारा पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर लाया गया था। पुलिस के अनुसार रघुराज कुमार नामक युवक को पासको एक्ट के तहत भागलपुर से गिरफ्तार कर लाया गया था तथा उसे सासाराम कोर्ट में पेश किया गया था। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर मुजरिम को मंडल कारा सासाराम ले जाने के बाद कागज में किसी तरह की त्रुटि होने के कारण उसे कोर्ट में फिर वापस लाया गया था। इसी दौरान वह फरार हो गया।
काराकाट थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शबनम कुमारी उसे लेकर मंडल कारा में सुपुर्द करने पहुंची तो कुछ कागजी त्रुटि होने का कारण उसे फिर से कोर्ट लेकर आया गया था। इसी कम्र में मुजरिम फरार होने में सफल रहा। दरसल एक नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में काराकाट की पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। पास्को एक्ट होने के कारण दोनों को सासाराम कोर्ट लाया गया था। लेकिन उसमें से एक युवक रघुराज कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। फरार मुजरिम के घर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिला सबइंस्पेक्टर के बयान पर नगर थाना में मुजरिम के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।