Homeकैमूरकैमूर में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगो की मौत, हुई पहचान

कैमूर में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगो की मौत, हुई पहचान

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव के पास जीटी रोड पर रविवार की रात लगभग 8:00 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगो के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन हादसा इतना भयानक था कि कोई चाह कर भी किसी को स्कॉर्पियो से बाहर नहीं निकल सका।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में सवार लोग सासाराम से वाराणसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही स्कार्पियो देवकली के पास पहुंची सामने से जा रहे एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से पार कर विपरित दिशा में चली गई और सामने से आ रहे कंटेनर में टकरा गई। इससे बाइक चालक व स्कार्पियो में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। क्रेन मंगवा कर स्कार्पियो में दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई।

स्कार्पियो कंटेनर में टकराने के बाद चकनाचूर हो गई और सभी सवार उसी में दब गए। समाचार प्रेषण तक मृतक कहा के रहने वाले है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार ने भी 9 लोगों के शव को अस्पताल भेजने की पुष्टि की। वहां जुटी भीड़ में शामिल लोगों के अनुसार मृतक बाइक चालक देवकली गांव का ही बताया जा रहा है।

अपडेट

कैमूर में हुए भीषण सड़क हादसे में मरे सभी 9 लोगों की पहचान हो गई है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हैं।

1- सिमरन श्रीवास्तव पिता रामबहादुर श्रीवास्तव निवासी 21/171 खानदेवपुर न्यू बस्ती काशीगांव कानपुर नगर यूपी

2- आंचल पिता शिव कुमार तिवारी निवासी हनुमाननगर चैम्बूर तिलक नगर मुंबई महाराष्ट्र

3- प्रकाश राम पिता सुभाष राम निवासी कम्हरिया मुफस्सिल बक्सर

4- बागिस पाण्डेय पिता रामधनी पाण्डेय निवासी घेयूरिया बक्सर

5- विमल कुमार पाण्डेय पिता विजय शंकर पाण्डेय निवासी घेयूरिया इटाढ़ी बक्सर

6- अनु पाण्डेय पिता धनन्जय पाण्डेय निवासी घेयूरिया इटाढ़ी बक्सर

7- शशि पाण्डेय पिता स्व. जमुना पाण्डेय निवासी घेयूरिया इटाढ़ी बक्सर

8- सत्यप्रकाश मिश्रा पिता चंद्रदेव मिश्रा निवासी पिथनी इटाढ़ी बक्सर

9- दधिबल सिंह पिता स्व.हरदेव सिंह निवासी देवकली मोहनिया कैमूर (बाइक चालक) का नाम शामिल है।

वहीं पुलिस के द्वारा सभी के परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है, वहीं सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments